Followers

Saturday, 23 June 2012

जिंदगी !!!

जिंदगी ये जरुरी तो नहीं कि तुम भी उतना ही चाहो जितना मै तुम्हे चाहती हूँ ,
हमने तुम्हे अपनी जिंदगी में बिना शर्तो के शामिल किया था ,तुमसे कोई कंडीशन नहीं रखी ..
ये जरुरी नहीं कि तुम भी मुझे चाहो मेरे लिए इतना ही काफी है कि मै तुमसे ....

Monday, 18 June 2012

ज़िंदगी

जिंदगी मुस्कुराने के बहाने बहुत कम देती है ..
तुम भी कहाँ रोज़ मिलते हो ख्वाबों में ..
पर जब भी मिलते हो कुछ अपने से लगते हो ....

Saturday, 28 April 2012

""""""बिखरे सपने """"""

चूड़ियाँ रंग बिरंगी मुझे भी अच्छी लगती थी ,मैंने भी कुछ सपने देखे थे अपनी कलाईयों को सजाने के पर
वक़्त को कुछ और ही मंजूर था .............
ये वक़्त भी बड़ा सख्त है कहते है ना आप जो भी सोचो अक्सर वैसा होता नहीं है ....
पर हम उस कुछ पल के वक़्त के बहुत शुक्रगुज़ार है जिसने हमें प्यार की भाषा सिखाई !
मैंने अपनी आँखों में अपने वक़्त के प्यार को कैद कर लिया और यही मेरे लिए जिंदगी है ..

एक याद

हाँ तुम मेरे लिए वो आस हो जिस पर मेरी पूरी जिंदगी टिकी है ..तुम्हे याद हो न हो पर हमें याद है और शायद पूरी जिंदगी याद रहेगा की हम दोनों संघर्ष के साथी थे हर कदम पर एक दूसरे का साथ देना चाहते थे ..।
अचानक ना जाने कहाँ से एक तूफ़ान आया और सारे वादों को उड़ा ले गया .....पर 
आज भी एक आस बाकी है शायद तुम मुझे मिलोगे ...शायद इसलिए कि
 तुम्हारे जीवन में .........
पर हम इंतजार करेगे .........................................................

Sunday, 15 April 2012

कुछ अपनी बातें

लोग हमेशा पूछते हैं की तुम्हारी लाइफ में कोई है ,...अब कोई उनसे ये बताये कि अगर कोई है तो मै उन्हें क्यों बताये और अगर नहीं हैं तो क्या हैं ....
ये दुनिया सवाल बहुत पूछती  हैं ...एक लड़की अगर अकेले अपने जीवन को बिताना चाहती है तो उसे जीने नहीं देती ..
लड़कियों के जीवन में गर उनके माता ..पिता का साथ नहीं है तो लोग दुनिया भर की सहानुभूति लेकर चले आते है ..अब इसमे उनका क्या स्वार्थ होता है पता नहीं ...पर राय मुफ्त में दे जाते है और लगे हाथ दो -चार रिश्ते भी बता जाते है ....



dhoondhati hu mai: उम्मीद की आस

dhoondhati hu mai: उम्मीद की आस: हां मुझे उम्मीद है की तुम उन बुलंदियों को जरुर  छू लोगे , चाहत से परे तुम जीवन को सवार लोगे ..... आसमान के दामन से सितारों को तोड़ लाओग...

Tuesday, 10 April 2012

jindagi bas tu hi: अहसास साँसों का

jindagi bas tu hi: अहसास साँसों का: हाँ ये साँसों का अहसास ही तो है जो तुमने मुझे दिया ,हम तो हर अहसास से अनजान थे ......वो तुम ही तो थे जिसने चाहत क्या होती है इसका अहसास करा...