Followers

Saturday, 28 April 2012

""""""बिखरे सपने """"""

चूड़ियाँ रंग बिरंगी मुझे भी अच्छी लगती थी ,मैंने भी कुछ सपने देखे थे अपनी कलाईयों को सजाने के पर
वक़्त को कुछ और ही मंजूर था .............
ये वक़्त भी बड़ा सख्त है कहते है ना आप जो भी सोचो अक्सर वैसा होता नहीं है ....
पर हम उस कुछ पल के वक़्त के बहुत शुक्रगुज़ार है जिसने हमें प्यार की भाषा सिखाई !
मैंने अपनी आँखों में अपने वक़्त के प्यार को कैद कर लिया और यही मेरे लिए जिंदगी है ..

एक याद

हाँ तुम मेरे लिए वो आस हो जिस पर मेरी पूरी जिंदगी टिकी है ..तुम्हे याद हो न हो पर हमें याद है और शायद पूरी जिंदगी याद रहेगा की हम दोनों संघर्ष के साथी थे हर कदम पर एक दूसरे का साथ देना चाहते थे ..।
अचानक ना जाने कहाँ से एक तूफ़ान आया और सारे वादों को उड़ा ले गया .....पर 
आज भी एक आस बाकी है शायद तुम मुझे मिलोगे ...शायद इसलिए कि
 तुम्हारे जीवन में .........
पर हम इंतजार करेगे .........................................................