Followers

Thursday, 9 August 2012

आइना

आइना जिसके सामने अपने गमो से सामना किया जा सकता है ,अगर ये आइना भी साथ छोड़ दे औरों की तरह....तो  जिंदगी घुटन हो जाएगी ...
मै  तुम्हे अपना आइना समझ बैठी थी ये मेरी भूल थी क्योंकि दीवार या पत्थर कभी आईने का रूप नहीं ले सकते ....
...शायद हम कही गलत हो गए या फिर तकदीर का कुछ और फैसला था पता नहीं .....
मैंने कभी किसी को अपनी तरफ से कोई नुकसान नहीं पहुँचाया ...पर शायद कोई अनजाने में गलती हो गयी हो जिसका खामियाजा हम अपनी इस जिंदगी तक तो भुगतेंगे और यही मेरी सजा है 

Saturday, 28 July 2012

saath

जिंदगी और मौत किसी का मोहताज़ नहीं होती उस जब आना होता वो बिना दस्तक  दिए ही प्रवेश कर जाती है ....
तुमसे मिलने या जीवन में आने के पहले मुझे कुछ भी पता नहीं था की चाहत क्या होती है ..पर तुमने मुझे वो अहसास दिलाया जिसके लिए तुम्हारा तहे दिल से शुक्रिया ..
माँ- बाप के जाने के बाद जीने  का मकसद कही पीछे छूट गया था पर तुम्हारे साथ मुझे एक मकसद भी मिला
तुम्हे हो या ना हो पर मे जानती हूँ तुम मेरे लिए कितना महत्व रखते हो ...
अब जीवन रहे न रहे कोई गम नहीं बस तुम्हारा साथ ही काफी है .....साथी जीवन जीने के लिए

Saturday, 21 July 2012

वसीयत

मै क्या लिखू और किन शब्दों में लिखू ..आज मेरे पास कुछ भी तो नहीं ,मैंने जो सपने देखे थे वो सब चूर हो गए जीने का मकसद भी कही गुम  हो गया ...वो कहते है ना जब पास में कुछ भी न हो तो इंसान निडर हो जाता है क्योकि उसके पास न तो कुछ खोना होता है और न ही कुछ पाना .....
ज़िन्दगी पहले भी थी और शायद आगे भी होगी पर मकसद नहीं होगा ......
उस ज़िन्दगी में तुम्हारा नाम नहीं होगा मेरा नाम नहीं होगा .....
सुना है सत्य को किसी ने नहीं देखा पर मानते सभी है शायद वही सत्य हूँ और जिंदा सत्य हूँ ...बस अपनाने की जरुरत थी ..पर शायद उस ऊपर वाले को ये ख़ुशी भी रास नहीं आई ....

Thursday, 19 July 2012

jindgiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiii

जिंदगी जीने का नहीं समझने  का नाम होता है ,मैंने अब तक जिंदगी को समझा ........और नतीजा ये निकला कि आप जीने के काबिल ही नहीं हो ..इसलिए कई बार कोशिश की पर हर बार नाकाम ....मेरे लिए जिंदगी और और मौत दोनों बेवफा है दोनों करीब आ आ कर धोखा दे जाती है .......

Wednesday, 11 July 2012

na jaane kyu yaad aaye

zindagi bas tu hi hai .....ab puri tarah se toot gaye hai waqt ke thapedo ne naa jane kitane jakhm diye hai is anath ko ...

Saturday, 23 June 2012

जिंदगी !!!

जिंदगी ये जरुरी तो नहीं कि तुम भी उतना ही चाहो जितना मै तुम्हे चाहती हूँ ,
हमने तुम्हे अपनी जिंदगी में बिना शर्तो के शामिल किया था ,तुमसे कोई कंडीशन नहीं रखी ..
ये जरुरी नहीं कि तुम भी मुझे चाहो मेरे लिए इतना ही काफी है कि मै तुमसे ....

Monday, 18 June 2012

ज़िंदगी

जिंदगी मुस्कुराने के बहाने बहुत कम देती है ..
तुम भी कहाँ रोज़ मिलते हो ख्वाबों में ..
पर जब भी मिलते हो कुछ अपने से लगते हो ....

Saturday, 28 April 2012

""""""बिखरे सपने """"""

चूड़ियाँ रंग बिरंगी मुझे भी अच्छी लगती थी ,मैंने भी कुछ सपने देखे थे अपनी कलाईयों को सजाने के पर
वक़्त को कुछ और ही मंजूर था .............
ये वक़्त भी बड़ा सख्त है कहते है ना आप जो भी सोचो अक्सर वैसा होता नहीं है ....
पर हम उस कुछ पल के वक़्त के बहुत शुक्रगुज़ार है जिसने हमें प्यार की भाषा सिखाई !
मैंने अपनी आँखों में अपने वक़्त के प्यार को कैद कर लिया और यही मेरे लिए जिंदगी है ..

एक याद

हाँ तुम मेरे लिए वो आस हो जिस पर मेरी पूरी जिंदगी टिकी है ..तुम्हे याद हो न हो पर हमें याद है और शायद पूरी जिंदगी याद रहेगा की हम दोनों संघर्ष के साथी थे हर कदम पर एक दूसरे का साथ देना चाहते थे ..।
अचानक ना जाने कहाँ से एक तूफ़ान आया और सारे वादों को उड़ा ले गया .....पर 
आज भी एक आस बाकी है शायद तुम मुझे मिलोगे ...शायद इसलिए कि
 तुम्हारे जीवन में .........
पर हम इंतजार करेगे .........................................................

Sunday, 15 April 2012

कुछ अपनी बातें

लोग हमेशा पूछते हैं की तुम्हारी लाइफ में कोई है ,...अब कोई उनसे ये बताये कि अगर कोई है तो मै उन्हें क्यों बताये और अगर नहीं हैं तो क्या हैं ....
ये दुनिया सवाल बहुत पूछती  हैं ...एक लड़की अगर अकेले अपने जीवन को बिताना चाहती है तो उसे जीने नहीं देती ..
लड़कियों के जीवन में गर उनके माता ..पिता का साथ नहीं है तो लोग दुनिया भर की सहानुभूति लेकर चले आते है ..अब इसमे उनका क्या स्वार्थ होता है पता नहीं ...पर राय मुफ्त में दे जाते है और लगे हाथ दो -चार रिश्ते भी बता जाते है ....



dhoondhati hu mai: उम्मीद की आस

dhoondhati hu mai: उम्मीद की आस: हां मुझे उम्मीद है की तुम उन बुलंदियों को जरुर  छू लोगे , चाहत से परे तुम जीवन को सवार लोगे ..... आसमान के दामन से सितारों को तोड़ लाओग...

Tuesday, 10 April 2012

jindagi bas tu hi: अहसास साँसों का

jindagi bas tu hi: अहसास साँसों का: हाँ ये साँसों का अहसास ही तो है जो तुमने मुझे दिया ,हम तो हर अहसास से अनजान थे ......वो तुम ही तो थे जिसने चाहत क्या होती है इसका अहसास करा...

Monday, 9 April 2012

अधूरी कहानी

बहुत संभव है की ये मेरी आखिरी लेखनी हो ..
एक  लड़की थी जो अपने माँ बाप से बहुत अधिक  प्यार करती थी और उसके माँ बाप भी उससे उतना ही प्यार करते थे ।
उस  लड़की के पिता उससे हमेशा कहते थे ,तुम्हारी जिंदगी में कोई भी समस्या मेरे रहते नहीं आएगी और ये सच भी था वो लड़की अपने माता -पिता के साथ  बहुत  खुश  थी पर कहते है ना खुशियाँ अगर बहुत हो जाती है तो नजर लग जाती है ....।
कुछ ही दिनों में उसके माता -पिता दोनों उससे जुदा हो गए .....वो अकेली हो गयी तभी उसकी जिंदगी में एक प्यारा सा प्यार आया दोनों एक दुसरे को बहुत प्यार करते थे इतना की समाज  से परे रहकर भी एक  साथ  जीवन  गुजारने का निशचय  कर चुके थे ...
तभी दोनों के जीवन में एक  आंधी आई और उनके पुरे आशियाने को उड़ा ले गयी पर आज  भी वो लड़की कही अकेली इन्तजार करती है अपने प्यार का 

अहसास साँसों का

हाँ ये साँसों का अहसास ही तो है जो तुमने मुझे दिया ,हम तो हर अहसास से अनजान थे ......वो तुम ही तो थे जिसने चाहत क्या होती है इसका अहसास कराया ..
परिजनों के न रहनेपर हम तो अपना वजूद ही भूल गए थे ...पर तुमने हमें सिखाया, हौसला दिया और  हर मुश्किल में मेरा साथ दिया .....पर आज ना तुम हो ना तुम्हारा साथ ...
घुटन होती है और जब कुछ कहने का मन होता है तो सुनाने वाला कोई नहीं होता ...
लोग कहते है तकदीर में जो लिखा है वही होगा ....

Tuesday, 13 March 2012

jindagi bas tu hi: जिंदगी तू कब तक रूठेगी आखिर कब तक ....चल आज एक सौ...

jindagi bas tu hi: जिंदगी तू कब तक रूठेगी आखिर कब तक ....
चल आज एक सौ...
: जिंदगी तू कब तक रूठेगी आखिर कब तक .... चल आज एक सौदा करते है एक समय बता दे तू कब तक रूठेगी पर तब तक एक वादा कर तू किसी और को जीवन नहीं दे...  
           प्राची  
जिंदगी तू कब तक रूठेगी आखिर कब तक ....
चल आज एक सौदा करते है एक समय बता दे तू कब तक रूठेगी
पर तब तक एक वादा कर तू किसी और को जीवन नहीं देगी ...

Saturday, 10 March 2012

kuch yu hi

बिखरे हुए सपने कब अपने होगे ,आकाश के सितारे कब पहलू में आयेगे
क्या यूं ही गुजर जायेगे हम रास्ते से मंजिलो की तलाश में .........
तुम लौट आओ जीवन में  nahi तो hum fir से पत्थर ban जायेगे ...
                          प्राची 

Friday, 9 March 2012

mai kaun huu

"मै कौन हूँ और क्यों हूँ ,
ना तो मै तुम्हारी सुहागन हूँ और ना ही परित्यक्ता ..ना तो दोस्तो की लिस्ट में आती हूँ और ना ही दुशमनो की
ना तो तुम मुझे चाहते हो न ही नफ़रत ..फिर भी मै तुमसे उतना ही प्यार  करती हूँ और शायद आखिरी साँस तक

Thursday, 8 March 2012

अस्तित्तव क्या है एक बहता दरिया जो पुरुष के बनाये कुछ नियमो पर चलता है ..
और मेरी सांस भी कुछ ऐसी ही नियमो पर चली की मैंने अपने भूत और वर्तमान दोनों के ही अस्तित्व को ख़ाक कर डाला ।

jindagi

जिंदगी तू मेरा इन्तजार क्यू करे  ,
गुनाह तो मैंने किये फिर तू क्यू माफ़ करे ,
मैंने तो सिर्फ तुम्हे ही चाहा पर तू मुझसे ही चाह क्यू करे