बहुत संभव है की ये मेरी आखिरी लेखनी हो ..
एक लड़की थी जो अपने माँ बाप से बहुत अधिक प्यार करती थी और उसके माँ बाप भी उससे उतना ही प्यार करते थे ।
उस लड़की के पिता उससे हमेशा कहते थे ,तुम्हारी जिंदगी में कोई भी समस्या मेरे रहते नहीं आएगी और ये सच भी था वो लड़की अपने माता -पिता के साथ बहुत खुश थी पर कहते है ना खुशियाँ अगर बहुत हो जाती है तो नजर लग जाती है ....।
कुछ ही दिनों में उसके माता -पिता दोनों उससे जुदा हो गए .....वो अकेली हो गयी तभी उसकी जिंदगी में एक प्यारा सा प्यार आया दोनों एक दुसरे को बहुत प्यार करते थे इतना की समाज से परे रहकर भी एक साथ जीवन गुजारने का निशचय कर चुके थे ...
तभी दोनों के जीवन में एक आंधी आई और उनके पुरे आशियाने को उड़ा ले गयी पर आज भी वो लड़की कही अकेली इन्तजार करती है अपने प्यार का
